National Service Scheme लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
National Service Scheme लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
एनएसएस का काम अभी तक कॉलेज और विवि स्तर पर छात्रों को समाज सेवा से जोडऩे और सामाजिक जागरूकता के लिए ही सीमित रहा है, लेकिन अब एनएसएस का दायरा व्यापक होने जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय इन छात्रों के जरिए राष्ट्रीय विकास से जुड़ी सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं की मॉनीटरिंग करवाएगा। योजनाओं के क्रियान्वयन और संचालन में किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो यही छात्र उसकी असल वजह पता कर प्रधानमंत्री को बताएंगे। इतना ही नहीं योजना की सफलता के दावों की जांच भी पीएमओ के इन्हीं विशेष दूतों के कंधों पर होगा।



